सोरों पालिका अध्यक्ष ने नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत

 

कासगंज:सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे के कैंप कार्यालय पर नवनिर्वाचित सोरों मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया  और सोरों देहात मण्डल अध्यक्ष दीपक ठाकुर का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने दोनों नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का पटका एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।दोनों अध्यक्षों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं  उनकी मेहनत का फल अवश्य मिलता है पार्टी समय समय पर उचित दायित्व देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान करती हैं नए अध्यक्षों के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी और मजबूती के साथ खड़ी होगी और 2027 तीसरी बार योगी सरकार बनेगी ।।

 

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, योगेश चौधरी , रामगोविन्द महेरे, संजय दुबे , आशुतोष त्रिवेदी ,मनोज मधुवन,राहुल पाठक,गौरीश भारद्वाज, विजय ,सतीश चौधरी,विशाल पाठक,आकाश महेरे , बंशी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *