वृद्धजनों को भीष्म पितामह सम्मान से सम्मानित करेगी ब्राह्मण कल्याण सभा

सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक हर की पौड़ी किनारे बृजमोहन भवन पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने और संचालन संगठन मंत्री हरिओम पचौरी ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम पर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम 5 फरवरी से 7 फरवरी तक शुभ मंडपम गेस्ट हाउस पर आयोजित किया जाएगा। 5 फरवरी को उपनयन संस्कार, 6 फरवरी को ब्राह्मण सम्मेलन, 7 फरवरी को प्रतिभा सम्मान व वृद्धजन सम्मान समारोह आदि अन्य कार्यक्रम भी संपन्न होंगे।
शरद कुमार पांडे ने कहा कि उपनयन संस्कार बालक की आयुवृद्धि हेतु तथा गायत्री तथा वेदपाठ का अधिकारी बनने के लिए उपनयन (जनेऊ) संस्कार कराना अत्यन्त आवश्यक है। आयु,बल,बुद्धि और सम्पत्ति की वृद्धि के लिए यज्ञोपवीत पहनना चाहिए। इसे धारण करने से शुद्ध चरित्र और कर्तव्य पालन की प्रेरणा मिलती है।
बैठक में समाज सेविका अनीता उपाध्याय ने विचार रखते हुए कहा कि वृद्ध जनों को सम्मान के रूप में पटका व भीष्म पितामह सम्मान से सम्मानित किया जाए। उनके प्रस्ताव पर सहमति बनी।
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद कुमार पांडे, संगठन मंत्री हरिओम पचौरी, सोमदत्त पाठक, अतुल निर्भय, गुरुदत्त निर्भय, शिवानंद उपाध्याय, उपेंद्र उपाध्याय, विनोद दीक्षित, धर्मेंद्र पाठक, शशांक दीक्षित, योगेश कुमार उपाध्याय, दुर्गा शंकर तिवारी, मनोज उपाध्याय, सुधीर कुमार बेदेल, अनुज तिवारी, मनोज भारद्वाज मधुबन ,पवन वशिष्ठ, प्रवीण वशिष्ठ, राकेश द्विवेदी, प्रशांत तिवारी सोनू महाकाल, पवन कुमार दुबे, सत्य प्रकाश पाराशर, शिव मंदिर दिलीप कुमार, विनोद कुमार दीक्षित, अनीता उपाध्याय, अरुण भारद्वाज, राजवंश उपाध्याय, आशीष कुमार, गौरव उपाध्याय, अमित उपाध्याय, पंकज मिश्रा शामिल थे।
फोटो=ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक में उपस्थित लोग
Author: Soron Live 24

