अनियंत्रित होकर बम्बे में गिरी कार, बाल बाल बचे कार सवार

कासगंज। अमापुर कोतवाली क्षेत्र के सिढपुरा रोड पर स्थित बाछमई पुल पर एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर बम्बे में गिर गई। गनीमत यह रही की इस हादसे में में कार सवार लोगों के मामूली चोट आई। वहीं राहगीरों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को कार से बाहर निकाला।
बताया जाता है कि जनपद एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अंचलपुर निवासी राकेश पुत्र नेत्रपाल, अपने साथी हरिओम पुत्र हेम सिंह के साथ स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा सिढपुरा अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार अमापुर थाना क्षेत्र के बाछमई पुलिया पर पहुंची, तभी पुल पर तींब्र मोड़ होने की बजह से कार अनियंत्रित होकर बम्बे में जा गिरी। वहीं पुल से होकर गुजर रहे अन्य लोगों ने इस हादसे की सूचना अमापुर पुलिस को दी। जंहा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को सुरक्षित कार से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस बम्बे में गिरी कार को जैसीवी की मदद से बाहर निकला। आपको बतादे इससे चार दिन पहले भी एक कार अनियंत्रित होकर इस पुल से बम्बे में गिरी थी। हादसे पुल पर तींब्र मोड़ होने और एक तरह पुल टूटने की बजह से होते है। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग ने इन हादसों को रोकने के लिए ना तो पुल की मरम्मत कराई है और ना आप साबधानी जैसे कोई शाइन बोर्ड लगवाए है। वहीं अमापुर थाना प्रभारी चंचल सिरोहीन बताया दोनों लोगों के भी मालूम चोट आई है। ग्रामीण एवं पुलिस के द्वारा बम्बे से दोनों लोगों को निकाला गया सुबह गाड़ी को क्रेन द्वारा निकला गया है।
फोटो , कैप्शन-बम्बे में गिरी डिजायर कार
Author: Soron Live 24

