मेला मार्गशीर्ष में 18 दिवसीय दिव्यांग जागरूकता शिविर की हुआ समापन।

कासगंज: तीर्थ नगरी सोरों शूकर शनिवार को मेला मार्गशीर्ष महोत्सव 2024 में श्री वराह जन सेवा दिव्यागं समिति के तत्वावधान में आयोजित 18 दिवसीय दिव्यांग जन जागरूकता शिविर का समापन किया गया । मेला कोतवाली प्रभारी राजीव यादव द्वारा समापन समारोह में मुख्य अतिथि रहे। समिति सचिव विनोद कुमार ने बताया कि गत चार वर्षों से निरन्तर शान्ति पूर्ण रूप से मेला संचालन एवं मेला दर्शकों से सौम्य व मृदुल व्यवहार हेतु प्रशंसनीय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस शिविर में दिव्यांग मेला दर्शकों व गंगा स्नानार्थियों को मय साथी निःशुल्क भोजन पानी चाय की व्यवस्था के साथ साथ शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया गया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय, प्रहलाद महेरे, नीरज कुमार ,बृजपाल, अजय कुमार, ज्ञानदेवी, मिथलेश, राजीव, विष्णु मौर्य आदि उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

