जिले की नवागत एसपी ने किया पदभार ग्रहण,
कहा डिजिटल अपराधों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को किया जाएगा स्पेशल ट्रेंड।

(फोटो, कैप्शन-प्रेसवार्ता करती नवागत एसपी अंकिता शर्मा।)
कासगंज। जनपद की नवागत एसपी अंकिता शर्मा ने कासगंज जनपद का पदभार ग्रहण करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि कासगंज जनपद में संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और जिले में सट्टा जुआ शराब जैसे अवैध कार्यों को को किसी भी कीमत पर पनपने नही दिया जाएगा।
आपको बतादे अंकिता शर्मा 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी है। वह कानपुर नगर में डीसीपी दक्षिण के पद पर तैनात थी और उनका तबादला कानपुर से कासगंज जिले में एसपी के पद पर किया गया है। उन्होंने कासगंज जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपराधियों को चेतावनी दी कि वह सुधर जाए या जेल जाने के लिए तैयार रहें, बताया कि कासगंज जनपद में संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और जिले में सट्टा, जुआ, शराब, गौकसी जैसे अवैध कार्यों को को किसी भी कीमत पर पनपने नही दिया जाएगा। उन्होने जिले में अपराधियों का सफाया करने की बात कही। वहीं एसपी ने जानकारी देकर बताया कि जिले में डिजिटल अरेस्ट से संबंधित आने वाले मामलों को लेकर जानकारी दी। बताया कि जनपद थानों पर पर तैनात पुलिस कर्मियों को स्पेशल ट्रेंड किया जाएगा और डिटेल अपराध को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। और लोगों को डिजिटल अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
Author: Soron Live 24

