प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

 

विजेताओं ने चेक के माध्यम से पाई नकद आकर्षक पुरस्कार राशि

कासगंज। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय कासगंज में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। स्नातक एवं परास्नातक के विद्यार्थियों के मध्य अटल जी एवं सुशासन विषय तथा उनके जीवन व प्रमुख कविताओं पर आधारित भाषण, काव्य पाठ एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में विजेताओं को कलेक्ट्रेट कासगंज पर पुरुस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र राजपूत एवं अध्यक्षता जिलाधिकारी मेधा रूपम ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि अपार जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, मुख्य विकास अधिकारी सचिन यादव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य रहे। सभी अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उक्त कार्यक्रम के आयोजक प्रो एस के रावत नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा एवं प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कासगंज, प्रभारी डॉ हेमंत कुमार, समारोहिका डॉ पुष्पा, डॉ दीप्ति, राजेश यादव एवं विनोद शर्मा रहे। वहीं संचालन का दायित्व समीक्षा जादौन ने सफलतापूर्वक निभाया। भाषण, एकल काव्य एवं निबंध प्रतियोगिताओं के प्रथम पुरस्कार क्रमशः पलक स्वामी, कन्हैया एवं प्रज्ञा को दस हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार क्रमशः मनीषा, जाह्नवी द्विवेदी एवं अंशिका को पांच हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार रिया वशिष्ठ, कृष्णा स्वामी एवं अक्षत को दो हजार पांच सौ रुपए का आकर्षक नकदी पुरस्कार सभी को अकाउंट पेई चेक के माध्यम से वितरित किया गया। साथ ही प्रो अमित भारद्वाज निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश प्रयागराज से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र पाकर सभी विजेताओं के चेहरे खिल उठे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *