कासगंज:जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति संबोधित एक ज्ञापन सौंपा एसडीएम सदर को

जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति संबोधित एक ज्ञापन सौंपा एसडीएम सदर को।


कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में राष्ट्रपति संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। जिसमे राष्टपति से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांफी मांगने अथवा उन्हे बर्खास्त करने की मांग की है।
एसडीएम कासगंज कोमल पंवार को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस प्रवक्ता अमित पाठक ने कहा कि 18वीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र में भारतीय जनता पार्टी ने संविधान और इसके निर्माता डॉ. अंबेडकर का अपमान किया है। बीजेपी ने हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान किया है। उन्होंने बताया कि जब संविधान के 75 साल पूरे हुए, तब कांग्रेस और विपक्षी दलों ने संसद में इस पर चर्चा की मांग की, लेकिन सत्ता पक्ष ने विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया। अमित पाठक ने यह भी आरोप लगाया कि अमित शाह ने कहा कि अभी एक फैशन हो गया है अबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अबेडकर, अबेडकर अंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। उन्होने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. अंबेडकर का अपमान करके बीजेपी और संघ की मनुवादी सोच को उजागर किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है। संविधान बदलने की कोशिश कर रही है। जिसे 2024 के चुनाव में जनता ने नाकाम किया। उन्होने राष्ट्रपति से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांफी मांगने अथवा उन्हे बर्खास्त करने की मांग की है। इस दौरान राजेंद्र कश्यप शहर अध्यक्ष, अमित पाठक महासचिव प्रवक्ता, रमेश चंद्र धनगर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो,कैप्शन-एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *