वीर बाल दिवस के उपलक्ष में भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी

कासगंज। वीर बलिदानी श्री गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों की शहादत के उपलक्ष में भाजपा ने संगोष्ठी का आयोजन सोरो देहात मण्डल में पुत्तुलाल बघेल मानपाल सिंह इंटर कॉलेज गिरधरपुर नमेनी में किया। जिला मंत्री रामनिवास राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। हर साल हम 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाएंगे। कई देशों में भी वीर बाल दिवस मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत का प्रतीक है। ये दिवस उन वीरों के शौर्य की सच्ची श्रद्धांजलि है। इससे हमको सीखना चाहिए कि हमारे देश के युवा बहुत वीर और साहसी हैं। सभी विद्यार्थी अपने इतिहास को जरूर पढ़ें। जिलामंत्री रविन्द्र ब्रह्मचारी ने कहा कि मुगल शासकों ने हिंदू धर्म को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया, मगर सनातन संस्कृति को बचाने में गुरु गोविंद सिंह ने अपने चारों पुत्रों को बलिदान कर दिया। गोश्ठी में हरिपाल सिंह शाक्य, मानपाल सिंह बघेल, सुनील राजपूत, रणदीप सिंह, वीर सिंह मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

