न्यौली में भाजपाइयों ने वीर बाल दिवस संगोष्ठी आयोजित की

 

 

कासगंज:न्यौली, भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा वीर बालदिवस संगोष्ठी का आयोजन मीरापुर गुरुद्वारा में किया सरदार ग्यानी प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी का शुभारम्भ मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने बाबा जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सिख समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि सनातन की रक्षा में सिख पंथ का अहम योगदान है जिसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। अध्यक्षता कर रहे सरदार ग्यानी प्रताप सिंह ने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए गुरु गोविन्द सिंह के परिवार ने सनातन की रक्षा के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया है। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के चित्रों के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान संगोष्ठी में प्रमुख रूप से सरदार सतनाम सिंह, सरदार गुरचरन सिंह, लखविंद्र सिंह, अनूप सिंह, कुलवंत सिंह, सुखपाल सिंह, नाहर सिंह सोलंकी, विजय सोलंकी प्रधान, भोजराज राजपूत प्रधान, कर्मवीर सोलंकी, संदीप मौर्य, सौदान कश्यप, सत्यवीर कश्यप, राजकुमार कश्यप, प्रवीण राजपूत, राजकुमार यादव, विक्रम सिंह, साहब सिंह, जितेंद्र मौर्य, मेघ सिंह शाक्य, शिवम सोलंकी, रामू सोलंकी, विपिन चौहान, अभय प्रताप सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *