मेला मार्गशीर्ष में दिव्यांग सम्मेलन आयोजित
दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखाई अपनी प्रतिभा।



कासगंज ब्यूरो।
मेला मार्गशीर्ष शूकर क्षेत्र महोत्सव में सामाजिक समावेशन हेतु दिव्यांग संस्कृत सामूहिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
श्री वारह जन सेवा दिव्यांग समिति के तत्वाधान में मेला प्रांगण स्थित सांस्कृतिक कार्यक्रम पंडाल में कार्यक्रम का आयोजन और एक दीजिए शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महर ने भगवान बड़ा मां गंगा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र यादव सेवा योजना अधिकारी सिद्धार्थ मित्तल ने भाग लिया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति के गानों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की योगी सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के हितों में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग जनों द्वारा किए गए बेहतर कार्यों को लेकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष कुलदीप निर्भय विनोद कुमार विजय पटियाद धैर्याधर दुबे विष्णु मौर्य राजपाल सुखराम संतोष सिंह सत्यवीर सिंह नीरज हेमंत कल रानी चौहान अविनीशा शाक्य विमला कुमारी नीतू राजवीर सिंह जसवीर सिंह वीरेंद्र ओमवीर सिंह प्रहलाद काका आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

