कासगंज दवा प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

कासगंज। फेडरेशन मेडीकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव के बैनरतले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दवा प्रतिनिधि तहसील में एकत्रित हुए। यहां उन्होंन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार सदर देवेंद्र कुमार मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव औऱ सचिव राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है, इसी के तहत उन्होंने भी ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में केंद्र सरकार से जी डी पी का 5% स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय, जीवन रक्षक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर 0% जी एस टी, दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक, अस्पतालों में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को काम करने से न रोका जाए समेत अन्य मांगे शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में सेंट्रल कमेटी के सदस्य राजेश वशिष्ठ, शाहिद खान, उपाध्यक्ष के के सक्सेना, आतिफ जिलानी, सुजीत वर्मा, अभय तिवारी, अरमान खान, फैजान हाशमी, अरशद अली, तंजीम अख्तर, रवि कुमार, समेत अन्य मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

