निपुण मिशन में अपेक्षित योगदान देने पर मिला सम्मान
एक प्रधानाध्यापक सहित तीन खंड शिक्षा अधिकारियों ने लखनऊ में पाया सम्मान
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में निपुण भारत मिशन योजना लागू है जिसमें गतवर्ष कक्षा एक, दो ओर तीन के लिए भाषा एवं गणित विषय में दक्षताओं को निर्धारित किया गया था जबकि इस वर्ष यह आकलन कक्षा एक और दो के लिए किया जाएगा। इसी के मद्देनजर गत वर्ष हुए निपुण आंकलन में अपेक्षित योगदान देने पर जनपद से प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर के प्रधानाध्यापक एवं विकास खंड अमांपुर के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी, सोरों की बीईओ प्रीती गोयल और पटियाली के बीईओ शशिकांत यादव को राजधानी लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में महानिदेशक कंचन वर्मा द्वारा शॉल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में प्रदेश भर के 75 प्रधानाध्यापक एवं 76 खंड शिक्षा अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है साथ ही जनपद को शीघ्र ही निपुण जनपद बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए हैं। सभी पुरस्कृत खंड शिक्षा अधिकारियों ने महानिदेशक बेसिक शिक्षा को शीघ्र ही अपने ब्लॉक को निपुण करने हेतु आश्वासन दिया है।
Author: Soron Live 24

