मिनी स्टेडियम में मंडलीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

कासगंज। जनपद कासगंज के नगला पट्टी स्थित मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आज शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता की मेजबानी जनपद कासगंज कर रहा है जिसमें मंडल के हाथरस, एटा और अलीगढ़ जनपद के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष के.पी.सिंह सोलंकी, जिला पंचायत प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी सचिन यादव, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात ध्वजारोहण, मशाल प्रज्वलन और परेड की सलामी देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया गया। परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान एवं अन्य मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा दिए गए प्रस्तुतीकरण की जमकर सराहना की। आयोजकों ने सभी अतिथियों को वैज, कैप और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता के लिए नगला पट्टी स्थित मिनी स्टेडियम में दो दिनों से तैयारी की जा रही थी। सफल आयोजन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ट्रैक निर्माण, अनुशासन समिति, जलपान समिति, मीडिया समिति, पुरस्कार समिति आदि अलग अलग समितियां बनाकर सभी को दायित्व सौंपे गए हैं।
जिलाध्यक्ष के.पी.सिंह सोलंकी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मंडल एवं राज्य स्तर पर खेलकर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को योजनानुसार आकर्षक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिनिधि बॉबी कश्यप ने कासगंज को विजेता बनने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि सीखना भी जरूरी है और जीतना भी जरूरी है। खेलों से व्यक्तित्व में निखर आता है। अंत में आयोजक सहायक शिक्षा निदेशक कृपा शंकर वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन मुनेश राजपूत पीटीआई एवं राजबहादुर एआरपी ने किया एवं मीडिया समिति का कार्य दीपक मिश्र ने संपन्न किया। एआरपी पूनम राजपूत, प्रविता, निशा, नीलम, मंजू आदि के द्वारा स्टेडियम में आकर्षक रंगोली सजाई गई।
200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में कासगंज के अरविंद प्रथम एवं हाथरस के कृष्णा और हिमांशु क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में हाथरस के राधे प्रथम, कासगंज के विनीत द्वितीय और हाथरस के हिमांशू तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में कासगंज की सेजल व लक्ष्मी क्रमशः प्रथम और द्वितीय तथा हाथरस की ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। 50 मीटर बालक वर्ग दौड़ में कासगंज के विनीत प्रथम तथा हाथरस के सूरज और कृष्णा क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अलीगढ़ की संध्या ने प्रथम, कासगंज की सेजल ने द्वितीय एवं एटा की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एटा दिनेश कुमार, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कासगंज राजकुमार, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी, प्रीति गोयल, रामरूप, सुरेंद्र अहिरवार, बीईओ सिकंदराराऊ विजय चौहान, बीईओ एटा अमित सक्सैना, मंडलीय समन्वयक समित कुमार, जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह, अमित सक्सैना, भानेंद्र सिंह, जिला पीटीआई राजेंद्र सिंह, अजय यादव, अंकित पुंढीर, दिलीप यादव, दीनदयाल, भारतेंद्र, रजनीश, सुशील शर्मा, कुमकुम, सोमेंद्र, फुरकान अली, नरेंद्र सिंह, धनंजय कुशवाह, अजय वर्मा, जय प्रकाश सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

