मार्गशीर्ष अमृत कुंभ: सोरों में निकाली भगवान वराह की शाही सवारी

मार्गशीर्ष अमृत कुंभ: सोरों में निकली भगवान वराह की शाही सवारी

 

शोभायात्रा शामिल लोग
( भगवान वराह की झांकी)
(गोस्वामी तुलसीदास की झांकी)

कासगंज:तीर्थ नगरी सोरों शूकर का क्षेत्र मेला मार्ग आशीष के अवसर पर भगवान वराह मंदिर से भगवान वराह की भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। महामंडलेश्वर साधु संतों की शाही स्नान के बाद वराह मंदिर मोहल्ला चक्रतीर्थ से भगवान वराह, गोस्वामी तुलसीदास, महामंडलेश्वर की झांकियां सहित भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजा के साथ निकाली गई। श्री गंगा सभा महामंत्री बबलू मोहल्लेदार ने शोभायात्रा की शुरुआत में आरती उतार कर किया स्वागत।शोभा यात्रा की शुरुआत मोहल्ला चक्रतीर्थ से हुई जो बारु बाजार चौदह पोर, बड़ा बाजार ,योग मार्ग, लहरा रोड, रामसिंहपुरा, चंदन चौक, रोडवेज बस स्टैंड ,मोहल्ला बदरिया होते हुए श्याम वराह मंदिर पर शोभायात्रा का समापन किया गया। तीर्थ नगरी के तीर्थ पुरोहितों एवं व्यापारियों ने जगह-जगह शोभा यात्रा की आरती उतार कर भव्य स्वागत किया वहीं चंदन चौक चौराहे पर श्री गंगा वाराह महासभा के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने भगवान वराह की आरती उतार कर पूजन किया। शोभा यात्रा में बैंड बाजा पर ओम जय गंगे ओम जय बारह के नई गुंजाईमान हुई तीर्थ नगरी।
ओम जय गंगे ओम जय वराह के नारे के साथ निकली भगवान वराह शोभायात्रा।
शोभा यात्रा में पुलिस प्रशासन की रही चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था ड्रोन कैमरे से निगरानी करती दिखी कासगंज पुलिस। शोभायात्रा में मुख्य रूप से
महामंडलेश्वर आशुतोष आनंद ,विदेहानंद गिरी,

महामंडलेश्वर बालयोगी संत स्वामी प्रकाशानंद जी, स्वामी आनंद कृष्ण गिरि,मोहनानंद ,स्वामी गौरव स्वरूप जी ।।नरेश त्रिगुणायत, हेमंत पंडित ,अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, मुकेश निर्भय, शिवम स्वामी, आशुतोष तिवारी राजेंद्र बाबू तिवारी ,सोमांशु निर्भय, योगेश महेरे, संजय दुबे रवि पाराशर, बंशीधर गुरु, विशाल पाठक, लालू पचौरी मनीष निर्भय, धर्मेंद्र बॉबी नंबरदार, शरद पांडे ,पवन दुबे दुर्गा शंकर तिवारी मनु दुबे सिद्ध बाबा आदि लोग उपस्थित रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *