साधू संतो के साथ लाखों श्रद्वालुओं ने धूम धाम से निकाली सोरों सूकर क्षेत्र में पंचकोशी परिक्रमा।













कासगंज ब्यूरो:सोरों। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में मेला मार्गशीर्ष में मोक्ष एकादशी पर्व पर विश्व हिन्दू परिषद व आरआरएस ब्राह्मण कल्याण सभा अन्य हिन्दू सगठनों के आवाहन पर पंचकोसी परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोक्ष एकादशी पर्व पर देश भर से आए महामंडलेशर आशुतोषानन्द गिरि महाराज सहित अनेकों साधु संतों के साथ साथ लाखों श्रद्धालुओं ने पंचकोशी परिक्रमा लगाई। इस दौरान महामंडलेश्वर ने भारत को हिन्दू राष्ट घोषित बनाने व बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए बंगलादेश में जाकर उसे भारत में मिलाने की बात कही।
बतादें कि तीर्थ नगरी सोरों सोरों शूकर क्षेत्र की पंचकोषीय परिक्रमा का महत्व पूरे भारत में विख्यात हैं। आस्था है कि मार्गशीर्ष एकादशी पर सोरों हरि की पौड़ी में प्रातः स्नान कर पंचकोषीय परिक्रमा लगाने वाले का माँ गंगा व वराह भगवान सारे कष्ट मिटा देते हैं। साथ ही मनुष्य सारे पापों से भी छूट जाता है। इसी के चलते बुधवार को मार्गशीर्ष मेले में मोक्ष एकादशी पर्व पर विश्व हिन्दू परिषद व आरआरएस ब्राह्मण कल्याण सभा सहित अन्य हिन्दू सगठनों के आवाहन पर पंचकोसी परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद व आरआरएस सहित अन्य हिन्दू सगठनों ने पंचकोशी परिक्रमा में आये महामंडलेशर आशुतोषानन्द गिरि महाराज सहित अनेकों साधु संतों ने का स्वागत अभिनन्नद किया। साथ ही सोरों शूकर क्षेत्र के पर्यटन केंद्र पर महामंडलेशर आशुतोषानन्द गिरि महाराज सहित अनेकों साधु संतों व विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के पदाधिकारी ने पूजन कर पंचकोसी परिक्रमा को रवाना किया। सुबह 9 बजे ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद पांडे, समाज सेविका महारानी गुप्ता अपने अपने जत्थे के साथ पंचकोसी परिक्रमा का शुभारंभ सोरों शूकर क्षेत्र के वराह मंदिर से किया । श्रद्धालुओं ने सबसे पहले सूर्य कुंड पर पहुंचकर भगवान सूर्य देव के मंदिर में उनके दर्शन किए, उसके पश्चात श्रद्धालु दूधेश्वर महादेव, बटुकनाथ मंदिर, सीताराम मंदिर, 84 घंटे वाली माता मंदिर, वछरुदेव, सीता माता की रसोई, सिंगल देव, बाबा करुआ देव महाराज, वृद्ध, भागीरथी गुफा, चैतन्य महाप्रभु की बैठक से होते हुए लाखों श्रद्धालुओं ने हर पैड़ी कुंड की परिक्रमा करते हुए वराह मंदिर पर पहुंचकर पंचकोसी परिक्रमा का समापन किया गया। पंचकोसी परिक्रमा में जगह-जगह भक्तों एवं श्री गंगा वाराह महासभा, श्री गंगा सभा, व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। वहीं महामंडलेश्वर आशुतोषानंद गिरि महाराज ने बताया कि मोच एकादशी पर्व पर वराह भगवान की धरती पर पंचकोसी परिक्रमा परिक्रमा करने से मनुष्य को हर कष्टों से मुक्ति मिलती है, साथ ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं उन्होने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट बनाना है। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के बारे में कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को साधु संत बीते 6 माह देख रहे हैं, अब साधु संत नहीं रुकेंगे और बांग्लादेश जाकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे, साथ ही उन्होने बांग्लादेश को भारत में मिलने का भी उन्होंने ऐलान किया। पूरे पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्यकैंप लगाए गए। साथ ही पुलिस प्रशासन की चाक चैबंद सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। इस दौरान महामंडलेश्वर आशुतोष आनंद वराह पीठाधीश्वर, स्वामी पूर्णानंद गिरी जी महाराज अलीगढ़, स्वामी अमृतदास खाकी सिरोही आश्रम, महामंदिर बनाना संतोष आनंद वृंदावन, स्वामी पगलानंद नैमिषारण्य आश्रम, स्वामी प्रकाशन महाराज वृंदावन, डॉ दिनेश जी अखिल भारतीय अधिकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धर्मेंद्र प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, परिक्रमा के संयोजक डॉक्टर राधाकृष्ण कृष्ण दीक्षित, विश्व हिन्दू परिषद प्रचारक नरेश नन्दन, सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेन्द्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, नीरज शर्मा, ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे, शशांक दीक्षित, अशोक कुमार पांडे, शिवानंद उपाध्याय, निर्मल तिवारी शास्त्री विनोद दीक्षित, योगेश उपाध्याय, ब्राह्मण कल्याण सभा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार दीक्षित, सौरभ उपाध्याय जिला अध्यक्ष कासगंज पवन वशिष्ठ, सुरेंद्र महेरे, गीतम सिंह, वीरेंद्र, राजपाल, बदन सिंह, गिरजा शंकर पाठक, शिवम उपाध्याय फिरोजाबाद श्याम दीक्षित मोनू भारद्वाज राहुल पचौरी सोनू पंडित अनुज तिवारी अनु महाकाल जीतू तिवारी वंश उपाध्याय मुकुल उपाध्याय शैलेश यादव, रामनंदन, मानवी कात्यान गुरु दत्त निर्भय केशव देव शास्त्री मोहित उपाध्याय निर्मल कात्यान मुंबई शिबू अग्निहोत्री राधा कृष्ण विजय, सर्वेश मिश्रा भगवती देवी, कीर्ति पांडे, उपेंद्र उपाध्याय, धर्मेंद्र पाठक, राजीव कुमार राजोरिया जसराना, रामकुमार उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, पवन दुबे, राजकुमार गॉड, राजेश गोयल सनी कुमार कश्यप, गोपाल दीक्षित, संजय कुमार मोनी बाबा, मोहित पाठक, सोहित पाठक, मनीष चंद्र उपाध्याय, खूब सिंह राजपूत, भगवान दास, वीरेंद्र राजपूत, प्रमोद तिवारी, ऋषभ, अर्जुन लाल गुप्ता, गोविंद गोपाल तिवारी, राधा कृष्ण विजय, आशीष भारद्वाज, राम प्रकाश, प्रेमवती, हरिओम पचौरी, सौरभ उपाध्याय, सचिन त्रिवेदी, मुन्नालाल, सीटू पाठक रमेश चंद्र शर्मा चंदौसी माया देवी बलिया बनारस बरेली स्वामी चरण, राजू, श्रवण कुमार, काजल, ईश्वरी प्रसाद, किशनलाल, भोजराज, लखन सिंह, श्याम किशोर वर्मा, रामदयाल, गंगा विष्णु माफीदार, जयप्रकाश त्रिवेदी, तेजपाल, नवीन, गुंजन, पुष्पा, राम बेटी, कल्पना, गायत्री, ज्योति, पूजा, प्रतिज्ञा, नेहा, गणेश जी, निर्मला देवी, पुष्पा देवी, अखिलेश उपाध्याय, तनु उपाध्याय, रामादेवी उपाध्याय, मोनिका, कल्पना, वासुदेव, मुकेश, साधना, रूबी, गगन, सोमदत्त शर्मा वॉइस पूनम, पूजा, काजल, लाडली, लटूरी, दुष्यंत, दुर्गेश, नेम सिंह, प्रेमवती, नीलम सिंह, डालचंद, बादशाह, नवीन, निशा, राधा, वैष्णव, गंगा देवी, अर्जुन कुमार, आकाश, अमित शर्मा, सचिन, नीरज तिवारी, मुस्कान, रामवीर सिंह, रामनिवास, हरिओम शर्मा अलीगंज आमला, सतीश शर्मा , सुमित डीजे ,मुकेश दरवापुर शिवम भारद्वाज, पंकज पाठक अर्जुन लाल गुप्ता, रीता देवी, प्रभादेवी, उषा चौधरी, नीरज पचौरी, सर्वेश उपाध्याय, चंद्रावती, उमा देवी, देव कुमारी, अनुज, सुमन देवी, राजवर्धन दुबे, करुण लता, राधा देवी कासगंज सहित श्रद्धालु उझानी बदायूं मुंबई बरेली अमला भीटोना हुमायूंपुर नगला बड़ी आगरा जसराना फिरोजाबाद मुंबई एटा मराठी कन्नौज लखीमपुर खीरी से बड़ी संख्या में लाखों श्रद्धालु अलग-अलग टोलीयौ के साथ परिक्रमा में झूमते हुए नजर आ रहे थे सहित लाखों श्रद्वालुगण मौजूद रहे।
फोटो, कैप्शन-कार्यक्रम मौजूद पंचकोशी परिक्रमा में आये महामंडलेश्वर व संत।
फोटो कैप्शन -पंचकोशी शोभायात्रा लगाते महामंडेलश्वर व साधू संत।
फोटो , कैप्शन – पंचकोशी परिक्रमा लगाते श्रद्वालुगण।
Author: Soron Live 24

