खोजी पत्रकारिता दिखाती है समाज को नई दिशा-एडीएम।
मेला मार्गशीर्ष में एडीएम ने फीता काटकर मीडिया कैंप का किया उद्घाटन।

कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों में लगने वाले मेला मार्गशीर्ष में मीडिया कैंप कार्यालय विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्यायिक अनेक सिंह, चेयरमैन सोरों नगर पालिका परिषद रामेश्वर दयाल महेरे पत्रकार संघ अध्यक्ष संजीव कुमार बॉबी ठाकुर भी मौजूद रहे।
बतादें कि तीर्थ नगरी सोरों जी में लगने वाले प्रांतीय मेला मार्गशीर्ष में मीडिया कैंप कार्यालय का अपर जिलाधिकारी कासगंज राकेश पटेल व सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर मीडिया कैंप का शुभारंभ किया। इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने पत्रकारों के संघर्ष पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर पत्रकार को चाहिए कि वह अपने जीवन में सीखे गए अनुभवों से समाज को जाग्रत करने का काम करे, पत्रकार समाज का अभिन्न अंग है, जो अपनी लेखनी से हर तबके को आइना दिखाता है। वरिष्ठ पत्रकार अजय झवर ने पत्रकारों को मानवाधिकार का पैरोकार बताया और ग्रामीण अंचलों में, दुर्गम इलाकों में साहसिक पत्रकारिता के लिए सराहना की। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने पत्रकारों के सम्मान की बात करते हुए संत तुलसीदास जी की जन्मस्थली पर स्वागत किया। इस दौरान ऑल इंडिया रिपोर्ट्स एसोसिएशन जिला अध्यक्ष कपिल दीक्षित,रवि श्रोतिय,सचिन दुवे,प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव, प्रभारी निरीक्षक सोरों जगदीश चंद्र, वरिष्ठ पत्रकार अजय झंवर, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकृष्ण शरद, वरिष्ठ पत्रकार विनय सौनक, वरिष्ठ पत्रकार शेखर गौड़, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश दीक्षित, प्रेस परिषद के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सोलंकी, चैतन गौतम, प्रशान्त सोनी, फहीम अख्तर, मनोज पराशर, विक्रम पांडे, सुबोध माहेश्वरी, गुडडू यादव, अजय यादव, आयुष भारद्वाज, अतुल यादव , सुनील कुमार, अश्वनी महेरे, रमाकांत तिवारी, विजय दुवे, राहुल दुवे समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
फोटो , कैप्शन-मीडिया कैम्प के उद्वघाटन पर मौजूद एडीएम, सोरों चेयरमैन, सहित पत्रकार बंधु।
Author: Soron Live 24

