मां गंगा की पूजा अर्चना के साथ मेला मार्गशीर्ष अमृत कुंभ का हुआ शुभारंभ।

मां गंगा की पूजा अर्चना के साथ मेला मार्गशीर्ष वार्षिक अमृत कुंभ सूकर क्षेत्र महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

(भव्य रंग बिरंगी लाइटों से सजी हरि की पैड़ी सोरों)
( मेला मार्गशीर्ष का फीता काटकर उद्घाटन करते बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह)
( पूजा अर्चना करते मुख्य अतिथि संदीप सिंह जिलाधिकारी मेधा रूपम आदि)
(भव्य रूप से सजा तेलीय जाति गंगा मंदिर)

कासगंज/सचिन उपाध्याय

कासगंज जनपद के तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में मेला मार्गशीर्ष का शुभारंभ मां गंगा की पूजा अर्चना और भव्य आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री बेसिक शिक्षा विभाग स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह संजू भैया ने हरि की पैड़ी स्थित तेलीय जाति गंगा मंदिर पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर मां गंगा की भव्य आरती उतारी। मां गंगा की पूजा अर्चना में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, जिला अधिकारी मेधा रूपम पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पूजा अर्चना ने आदि ने भाग लिया। पूजा अर्चना के बाद मेला मार्गशीर्ष के नरसिंह द्वार पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने फीता काटकर विधिवत मेला मार्गशीर्ष का उद्घाटन किया। मेला कोतवाली के निकट बने मंच पर मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह राजू भैया का नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों ने मिलकर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को भगवान वराह की मूर्ति भेंट की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप सिंह संजू भैया ने कहा की मेला हमारी संस्कृति का एक हिस्सा होते हैं वही तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र भगवान वराह की निर्माण स्थल है। गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि है और मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। कि मुझे दूसरी बार सोरों शूकर क्षेत्र मेला मार्गशीर्ष का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने मेल मार्गशीर्ष को प्रांतीय दर्जा दिया है। जिससे मेले सुविधाएं बढ़ी है मेला में आने वाले श्रद्धालुओं हर सुविधा मिल सके उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तीर्थ के विकास में हर संभव प्रयास कर रही है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता आदित्य काकोरिया ने किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, मेला मजिस्ट्रेट संजीव कुमार, सदर एसडीएम कमल पवार, सीओ सिटी आंचल चौहान, आदित्य काकोरिया, हेमंत पंडित,राजेंद्र बोहरे, आकाश महेरे, राम दर्शन महेरे, गौरीश बाबू, सुरेश पटियात, सभासद रवि दुबे, सभासद इकरार गाजी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ,लिपिक जयप्रकाश दुबे, पंकज भार्गव, शैलेंद्र सिंह, सभासद विजय पुजारी, सभासद गया उद्दीन, आशुतोष तिवारी,मुकेश महेरे,मयूरेश दुवे ,जयकिशन तिवारी,योगेश महेरे,ब्रजेश उपाध्याय संपूर्णानंद भारद्वाज, योगेश चौधरी, हेमंत पंडित, संजय दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *