मेला मार्गशीर्ष के अवसर पर स्थानीय अवकाश की मांग

मेला मार्गशीर्ष के अवसर पर स्थानीय अवकाश की मांग

कासगंज:भगवान श्री बराह की जन्मभूमि सोरों जी शूकर क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगने वाले मेला मार्गशीर्ष के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश की मांग की गई है। सोमवार को मेले का उद्घाटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा संदीप सिंह द्वारा किया गया और 11 दिसंबर को पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक संघ कासगंज के पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी अवकाश तालिका में 11 दिसंबर का स्थानीय अवकाश अंकित है। इसी के मद्देनजर उक्त दिवस का जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई है ताकि जनपदवासी भी मेले में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *