
कासगंज जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष माननीय सांसद राज्यसभा सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर जिला अध्यक्ष अदनान खान ब अन्य कांग्रेसियों ने ब्लड बैंक कासगंज पर रक्तदान किया । अध्यक्ष ने कहा कि माननीय सोनिया गांधी जी ने अपना जीवन भारत को समर्पित कर दिया भारत के लोगों के जीवन को अच्छा बनाने के लिए कांग्रेस की सरकारों ने आरटीआई मनरेगा राइट टू फूड भूमि अधिग्रहण बिल जैसे कड़े कानून बनाए कांग्रेस के प्रधानमंत्रीयो ने देश की मिट्टी को अपने लहू से सींचा है श्री अध्यक्ष ने कहा हिंदू मुस्लिम भाई-भाई है सबके लहू का रंग लाल है जरूरत पड़ने पर भाई ही भाई की मदद करता है एक भाई का खून दूसरे भाई की रगो में दौड़ता है लेकिन भाजपाई मानसिकता ने लोगों को बांट दिया है भाजपा के लोग वंटोगे तो कटोगे जैसे वेबुनियाद नारे देकर लोगों को वरगला रहे हैं……
इस मौके पर महासचिव पंडित अमित पाठक, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, रमेश, मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, धनगर सुशील शर्मा ,हजारीलाल, झम्मन सिंह लोधी, धर्मवीर, राज कपूर वाल्मीकि, नूर मोहम्मद, भुवनेश शर्मा, शाजिल ,अर्शिका मिश्रा ,रजनीश उपाध्याय आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।।
Author: Soron Live 24

