गुरुनानक देव का 555वां प्रकाश उत्सव पर्व मना।


सोरों। तीर्थ नगरी सोरों में गुरुनानक देव का 555वां प्रकाश उत्सव तीर्थंनगरी में मनाया गया। सिक्ख समाज द्वारा गुरुद्वारे से सम्पूर्ण नगर में शोभायात्रा व नगर कीर्तन निकाला गया। वहीं रविवार को ही गुरु हरगोविंद साहिब गुरुद्वारे का 88वां स्थापना दिवस भी मनाया गया। शोभायात्रा गुरुद्वारे शुरू होकर हरिपदी, चन्दनचैक, बस स्टैंड रोड, पजाया, कोतवाली रोड, सहावर गेट, कछला गेट, सब्जी मंडी, रामसिंहपुरा होती हुई कटरा बाजार द्वारिकाधीश मन्दिर पहुंची। इसके बाद यात्रा का समापन वापस गुरुद्वारे पर हुआ, जहां अटूट लंगर में समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में मुख्य रथ के आगे पारम्परिक वेश भूषा में चल रहे पंचप्यारे सभी के आकर्षण का केंद्र थे। मुख्य रथ के मार्ग में सेवादार झाड़ू लगा व पानी छिड़ककर पुष्पवर्षा कर रहे थे। गतका पार्टी के कलाकार आग के गोले में से निकलना, नुकीली सेज पर नंगे पैर निकलना, चक्का घुमाना, तलवारबाजी करना आदि हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालु महिलाएं संकीर्तन करती हुई चल रही थी। शोभायात्रा में बदायूं, उझानी, गोविंद नगर, पचलाना, मीरापुर, सादिकपुर, रेतनगड़ी, कासगंज की संगतों के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरांचल से आये समाज के लोगों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर बाबा रविन्द्र सिंह डेराकार सेवा प्रमुख नानकमत्ता साहिब, बाबा लक्खा सिंह, रणजीत सिंह, प्रधान सरदार राकेश सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, नेत्रपाल सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, कौशल सिंह, ज्ञानी इंद्रजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, कृपाल सिंह, जयसिंह, रविंदर सिंह, बबलू सिंह, प्रतिपाल सिंह, परमजीत सिंह, रनजीत सिंह, शिवकुमार सिंह, तिलन्दर सिंह, हिम्मत सिंह आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

