भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश उपाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं सहित पुलिस ने किया नजरबंद।
कासगंज:दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के दिल्ली कूच का एलान के बाद प्रशासन ने प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा को क्षेत्रीय कार्यालय बनियानी पर प्रदेश सचिव सुखबीर यादव प्रधान मंडल उपाध्यक्ष गिर्राज प्रधान आदि सैकड़ो किसान एवं कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ताओ सहित नजरबंद कर लिया है। वहीं सूचना मिलते ही कार्यालय पर तहसीलदार संदीप चौधरी भी मौके पर मौजूद है किसानों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं! प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने केंद्रीय कृषि मंत्री से अपील की है जल्द से जल्द किसने की समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा की स्थिति में यह आंदोलन गांव गरीब गली मोहल्ला खेत खलियान में देखने को मिलेगा आज हम लोगों ने आभार किया था दिल्ली में जो किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है नोएडा के किसानों की भी मांगे जायज है वहीं शंभू बॉर्डर की तरफ जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज एवं पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जाना सरकार की नाकामी है कृषि प्रधान देश में किसानों का आंदोलन होना सरकार की नाकामी दर्शा रहा है यह आंदोलन आम आंदोलन से है। अब यह आंदोलन गांव गरीब किसान मजदूर खेत खलियान गली मोहल्लों से होकर गुजरेगी ।नजर बंद होने पर
दर्जनों किसान एवं पदाधिकारी रामबाबू प्रवीण विक्रम धीरज रघुवीर सरनाम सिंह महेंद्र सिंह संतोष आदि मौजूद रहे!
Author: Soron Live 24

