
कासगंज:ब्राह्मण कल्याण सभा की आवश्यक बैठक ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे की अध्यक्षता में मां भद्रकाली शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी पर संपन्न हुई बैठक में प्रत्येक एकादशी को लगने वाली पंचकोशीय परिक्रमा के क्रम में महा पंचकोशीय परिक्रमा मोक्षदा एकादशी के अवसर पर आयोजित 11 दिसंबर 2024 को प्रातः 9:00 बजे आदितीर्थ शूकरक्षेत्र धाम, सोरों जी भगवान वराह मंदिर से लगने वाली पंचकोसी परिक्रमा के लिए विचार विमर्श किया गया तथा बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचकोशी परिक्रमा के बारे में जागरूकता और लोगों को इस पवित्र पंचकोशीय परिक्रमा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मोक्षदा एकादशी के महत्व और पंचकोशी परिक्रमा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की गई।
बैठक का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री सोमदत्त पाठक ने किया बैठक को संबोधित करते हुए ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे कहा- जो भक्तजन श्रद्धालु आदितीर्थ शूकरक्षेत्र धाम, सोरों जी पंचकोशीय परिक्रमा लगाते हैं तथा भगवान वराह का पूजन करते हैं उनको भगवान वराह का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भगवान विष्णु एवं तृतीय अवतार भगवान वाराह, मां लक्ष्मी और श्रीकृष्ण की पूजा करने से पापों का नाश तो होता ही है साथ ही संतान प्राप्ति की कामना, धन प्राप्ति की कामना या फिर विवाह की मनोकामना आदि पूर्ण होती हैं. जो श्रद्धालु जन शूकर क्षेत्र धाम सोरों जी में पूजन अर्चन तपस्या करते हैं उनको जो फल न यज्ञ से, न तप से, न ध्यान करने से, और न संयमादि योग से सुलभ हो पाता है, वह केवल विश्रांति तीर्थ (विश्राम तीर्थ सोरों जी) में स्नान करने से उपलब्ध हो जाता है
उनको सारी समस्याओं से छुटकारा मिलता है तथा बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है साठ हजार वर्ष योगाभ्यास से जो फल प्राप्त होता है, वही फल मनुष्य को पवित्र होकर यथाविधि सूकरक्षेत्र में स्नान तथा श्रीहरि (वाराहदेव) के पूजन से प्राप्त हो जाता है और उसके पूर्व सात जन्मों में किये गये पाप तत्क्षण नष्ट हो जाते हैं। यह तीर्थराज महापुण्यशाली है। अन्य तीर्थ भी इसी तीर्थ की सेवा करते हैं। कामना वाले व्यक्ति भी कर्माचरण करके इस तीर्थ में अभीष्ट फल की प्राप्ति करते हैं। बैठक में मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे पवन दुबे सोमदत्त पाठक जयप्रकाश त्रिवेदी टिंकू पंडित निशु पंडित जिला अध्यक्ष पवन वशिष्ठ नीरज भारद्वाज अतुल निर्भय हरिओम पचौरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

