निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी नाराज,खण्ड शिक्षा अधिकारी अमांपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि, प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस, एडीओ पंचायत अमांपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जुनियर हाई स्कूल बांछमई अमांपुर, सहकारी समिति पिथनपुर सिढ़पुरा, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय अमांपुर, पशु चिकित्सालय कार्यालय अमांपुर, का किया औचक निरीक्षण। सभी व्यवस्थायें चाक चौबन्द रखने के दिये निर्देश।

घोर अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी सख्त नाराज, खण्ड शिक्षा अधिकारी अमांपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि, प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस, एडीओ पंचायत अमांपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि।

 

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज जुनियर हाई स्कूल बांछमई का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मिड-डे मिल में खाना मीनू के अनुसार नही मिला, शौचालय की हालत जीर्णशीर्ष थी विद्यालय में गंदगी देख नाराजगी प्रकट करते हुये स्कूल के प्रधानाचार्य का कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने व सात दिन में समस्त कार्य को सही कराने के निर्देश दिये। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा सहकारी समिति पिथनपुर का औचक निरीक्षण किया मौके पर संेटर वंद पाये जाने पर नाराजगी प्रकट की वहां पता करने पर पता चला सेंटर कल खुला था आज एक घंटे खुला इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये समस्त पत्रावली तलव करने के निर्देश दिये ।
उसके उपरांत खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय अमांपुर का निरीक्षण किया वहां पर भ्रमण पजिंका में सभी का भ्रमण अंकित नही था एडीओ पंचायत रामनिवास को भ्रमण न करने व कार्य संतोषजनक न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के दिये निर्देश साथ ही कहां कि मनरेगा में अधिक अधिक से रोजगार मिले और रोजगार रजिस्टर बनाये, सीसीटीवी कैमरे लगवाये, वहां पर अग्नि समन यंत्र पुरानी हालत में थे उनको नये लगवाने के दिये निर्देश वहां पर जनरेटर खराब प्रगति में पाया गया नया जनरेटर लगवाने के निर्देश दिये उक्त बिल्डिंग में ही पशु चिकित्सालय का कार्यालय संचालित था वहां पर विद्युत सप्लाई नही थी पशुओं के लिए विद्युत सप्लाई अवश्य होनी चाहिए साफ सफाई व प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखी जाये। यहां तैनात कर्मी सजग होकर कार्य करें।
उसके उपरांत जिलाधिकारी ने नगला यादकरन हेल्थ वेलनेस सेन्टर/आयुष आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया गया मौके पर सेंटर बंद मिला आम जनता से पूछने पर पता चला कि यह सेंटर ज्यादातर बंद रहता है इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए वहां के कर्मचारियों का प्रविष्टि कूल एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर जिला परियोजना निदेशक, विकल कुमार, सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
——————

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *