तीर्थ नगरी सोरों में 106 वां शिवराज पशु मेले का हुआ शुभारंभ।
क
कासगंज/सोरों। तीर्थनगरी का प्राचीन शिवराज पशु मेले का मंगलवार को विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद आरम्भ हो गया। लहरा रोड के नुमाइश ग्राउंड में लगे इस मेले में देश के विभिन्न प्रान्तों से पशु व्यापारी घोड़े घोड़ियों को विक्रय के लिए लेकर पहुंचे हैं। पूजा अर्चना के बाद मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने मेला संस्थापक राजा महेंद्र मानसिंह के चित्र पर माल्यार्पण व मेला का परम्परागत झंडा लगाकर मेला शुरू होने की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर मेले के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए मेला प्रबंधक राव मुकुल मान सिंह ने कहा कि 1919 में उनके दादा महेंद्र मान सिंह ने शिवराज पशु मेले की नींव रखी। आज यह 106वां मेला है। इस मेले में यूपी, उत्तरांचल, बिहार, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना आदि देश भर के राज्यों के पशु व्यापारी आये है। इस मेले में फिल्म इंडस्ट्री व सेना के लोग भी घोड़ा घोड़ी खरीदने के लिए आते हैं। मजबूत कद काठी के घोड़े घोड़ियों के लिए यह मेला प्रसिद्ध है। मेले में आये व्यापारियों के लिए निःशुल्क राउटी, बिस्तर, बिजली, पानी व सुरक्षा की व्यवस्था मेला प्रबंधकों द्वारा की जार ही है। मेले के शुभारम्भ के दौरान शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डा. राधाकृष्ण दीक्षित, नवल कुलश्रेष्ठ, रविन्द्र बल्लभ भट्ट, रवि दुबे सभासद, मोहन मिश्र, शैलेन्द्र महेरे, ऋषि सक्सेना बंशी चरोरे आदि बड़ी संख्या में पशु व्यापारी उपस्थित रहे।
फोटो,कैप्शन-सोरोंजी में शिवराज पशु मेले में पारम्परिक ध्वज लगाकर मेले का शुभारंभ करते अतिथि व मेला आयोजक।
Author: Soron Live 24

