कासगंज:ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चार लोग घायल

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चार लोग घायल

बाईपास मार्ग पर हुआ हादसा, घायल अस्पताल में भर्ती पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जा में
कासगंज। सोमवार की सुबह बाईपास मार्ग पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया है।सुबह बाईपास पर ग्राम बहेड़िया के निकट ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार 40 वर्षीय टंडन गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता,  60 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता पुत्र बेचेलाल, 10 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता, 30 वर्षीय रिषिपाल पुत्र धर्मपाल निवासी बिनावर थाना बिनावर जनपद बदायूं, घायल हो गए। हादसे पर आस-पास के लोग एवं राहगीर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अभिषेक की स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।इंस्पेक्टर क्राइम मनोज शर्मा ने बताया ट्रक पुलिस के कब्जे में है चालक मौके से फरार हो गया घायलों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इनसाइड बाक्सट्रैक्टर व ईनोवा कार की टक्कर में दो लोग हुए गंभीर घायलकासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर व ईनोवा कार की भिंडत हो गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लीलाधर निवासी तहसीलदार पुत्र पप्पन लाल अपने साथी सुभाष पुत्र कल्लू के साथ बीती देर शाम ट्रैक्टर लेकर अमांपुर से अपने गांव आ रहे थे, तभी गांव भनुपुरा के समीप सामने से आ रही इनोवा कार ने टैªक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तहसीलदार व सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी अमांपुर में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने तहसीलदार की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ रैफर कर दिया। वहीं सुभाष का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वहीं अमांपुर सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में है, घायलों की तरफ से अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है, प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कैप्शन-हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर जानकारी करती कोतवाली पुलिस।
Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *