संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ग्रामोदय कार्यक्रम में इकट्ठे हुए सैकड़ों स्वयंसेवक

संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ग्रामोदय कार्यक्रम में इकट्ठे हुए सैकड़ों स्वयंसेवक

 

(फोटो कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवक)

कासगंज/सहावर। सहावर के अवंती बाई मैदान में ग्रामोदय कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य जिले के हर ग्राम पंचायत से स्वयंसेवको को जोड़ कर वहां शाखा प्रारंभ कराना , मंडल तथा ग्राम पंचायत की रचना से हर गांव से स्वयंसेवक को जोड़ने का काम करना है, संघ के शताब्दी वर्ष में संघ की योजनाएं गांव- गांव पहुंचे ऐसे संकल्प के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ,,

कार्यक्रम में अखिल भारतीय अधिकारी अजीत महापात्र ( संयोजक अखिल भारतीय गौ सेवा गतिविधि) का पाथेय प्राप्त हुआ, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार रुस्तगी(प्राचार्य के ए पी जी कॉलेज) ने कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ एवं समापन किया, मंच पर एटा विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा एवं कासगंज के जिला संघचालक दीपराज महेश्वरी आसीन रहे।
स्वयंसेवको ने साथ में मिलकर योग और आसन किए, मुख्य वक्ता अजीत महापात्र ने ओजस्वी बौद्धिक भाषण में कई विषयों पर चर्चा की, जिसमें मुख्य रूप से स्वयंसेवको को स्वामी विवेकानंद जैसा ओजस्वी बनने की प्रेरणा दी, विवेकानंद जी के शिकागो के भाषण का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा डियर सिस्टर एंड ब्रदर्स, इस बात में ही भारत का दर्शन है,
इसी दर्शन के साथ हम सभी स्वयंसेवको को आगे बढ़ना है, जिससे कि समाज में समरसता फैले, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में चर्चा की और रोश प्रकट किया, उन्होंने बताया कि भारत के हर व्यक्ति को चाहे वो किसी भी संगठन से हो, किसी भी व्यवसाय में हो, सबको इकट्ठा हो के बोलना होगा तथा भारत के लोगों में जन जागरण करना होगा कि कैसे 75 साल पहले भारत का हिस्सा रहे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को इसलिए ही नहीं रोक पाया जा रहा है कि हिंदुओं ने समय पर जो कार्य करने वो नहीं किए। अगला विषय गौ संरक्षण का रहा, जिसमें गौ सेवा पर जोर दिया गया, और बताया कि गाय भारत के समाज का एक अभिन्न अंग है, स्वयंसेवको को कैसे एक साथ मिल कर काम करना है, इसके लिए उड़ीसा में रमणी नदी पर स्वयंसेवको ने कैसे बाढ़ रोकने के लिए एक बांध का निर्माण किया, अगर व्यक्ति मन में ठान ले तो फिर किसी भी हद तक जा कर अपने लक्ष्य पूर्ण कर सकता है।
संघ के शताब्दी वर्ष में कैसे संघ के पंच परिवर्तन के लक्ष्य पूर्ण करने हैं, उसपर भी चर्चा की गई। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी जीवन शैली इन पांच विषयों पर जोर दिया गया और बताया कि कैसे इन सभी विषयों पर जोर दे के समाज में युग परिवर्तन करना है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कासगंज द्वारा किया गया। जिसमें विभाग प्रचारक कुलदीप , जिला प्रचारक आयेंद्र , जिला कार्यवाह शिवांशु , जिलाध्यक्ष भाजपा के पी सोलंकी, भाजपा महामंत्री नीरज शर्मा, संजय सिंह सोलंकी,जुगेंद्र लोधी, भास्कर मिश्रा, अनुराग मिश्रा, शिव प्रताप सिंह सोलंकी, रवि, गौरव वार्ष्णेय, पवन साहू, प्रदीप वर्मा, नरेश नंदन, आदित्य, सुमित दीक्षित, कुलदीप वर्मा, इत्यादि मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *