बागपत:गेटवे स्कूल में चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

गेटवे स्कूल में चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत में डाॅक्टर्स के सम्मान में स्पेशल एसेंबली का आयोजन किया गया, जिसमें सीएचसी प्रभारी डॉक्टर विभाष राजपूत, कृष्णा हाॅस्पिटल से डॉक्टर सन्नी तोमर व डॉक्टर शमभवी मुख्य अतिथि रहे। स्पेशल एसेंबली के माध्यम से चिकित्सकों की महत्वता को दर्शाते हुए उनके कार्य को सराहा गया। एसेंबली में पहुंचे चिकित्सकों को गेटवे प्लाटून की टीम के द्वारा स्कोर्ट कर मंच तक ले जाया गया। गेटवे बैंड व गेटवे प्लाटून ने मनमोहक प्रस्तुति दी और अतिथि चिकित्सकों को सलामी देकर उनका स्वागत किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की डाॅक्टर की वेशभूषा पहनी, इनमें कोई कंपाउंडर तो कोई डाॅक्टर व पेशेंट बना। अक्षा ने डाॅक्टर्स लाइफ पर सुंदर कविता प्रस्तुत की। इसके साथ ही एकता व तैयबा ने डाॅक्टर के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर विभाष राजपूत, डॉक्टर सन्नी तोमर, डॉक्टर शमभवी, मेडिकल आफिसर डॉक्टर मयंक, डॉक्टर प्रशांत, डॉक्टर उमाकांत, डॉक्टर चिराग, डॉक्टर सौरभ वर्मा, डॉक्टर नईम कासमी को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर विभाष राजपूत ने बच्चों द्वारा की गई स्पेशल एसेंबली की प्रशंसा की और बच्चों को भविष्य में सफलता का मंत्र दिया। इसके साथ ही अन्य चिकित्सकों ने भी अपने विचार व्यक्त किये और गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत द्वारा किये जा रहे शिक्षाप्रद कार्यों की जमकर सराहना की। विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने में शिक्षक-शिक्षिका डॉक्टर प्रतिभाराज, संजय शर्मा व शिवानी को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने मंच से सभी अतिथि चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। कहा कि आपकी उपस्थिति से गेटवे स्वयं को आज पूर्ण रूप से स्वस्थ महसूस कर रहा हैं। चिकित्सकों को मानवता के लिए एक फरिश्ता बताया। उन्होनें कहा कि एक चिकित्सक अपने ज्ञान व कठिन परिश्रम के बल पर हमारे सभी दुखों को हरने का काम करते हैं। कहां कि कोरोना काल में जीवनदान देने वालों में ऊपर परम पिता परमेश्वर और जमीं पर यह चिकित्सक थे। मंच का संचालन अंशी, मिष्टी, एकता, गरिमा व वंशिका ने किया। इस अवसर पर संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभाराज, सवेरा जैन, मनोरमा, मनीषा, वैशाली, चकक्षू, सूरज, विशांत आदि उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *