सूकरक्षेत्र पंचकोसीय परिक्रमा लगेगी 11 दिसम्बर को।

(फोटो :पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी की महिलाओं ने की बैठक)
कासगंज:सोरों में समाज सेविका महारानी गुप्ता के आवास पर पंचकोसीय परिक्रमा को लेकर एक बैठक आहूत की गई। जिसमें बताया गया पूर्व के 27 वर्षांे से लग रही इस वर्ष पंचकोसीय परिक्रमा 11 दिसम्बर 2024 को श्री वराह मन्दिर हरि की पौड़ी गंगा जी से 84 घण्टा धर्म जन कल्याण समिति के तत्वाधान में लगाई जाएगी। यह जानकारी समिति की संरक्षक महारानी गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस परिक्रमा में माता बहिन भाईयों के साथ पूर्व के 27 वर्षों से लगातार बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती रही है। इस बार भी माता बहिन भाईयों के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी। परिक्रमा वराह मन्दिर से प्रारम्भ होकर चक्रेश्वर मन्दिर, श्री श्याम वराह मन्दिर, नागालैण्ड, गौशाला पारकर, सूर्यकुण्ड, योगेश्वर, रिशिमोचन, पापमोचन, दूधेश्वर, योगामार्ग होते हुए सीताराम मन्दिर, भद्रकाली (बटुकनाथ), श्री यन्त्र, गृद्धबट के दर्शन मोतियाथल पार करके प्रथम विश्राम पड़ाव राज राजेश्वरी माता चैरासी घण्टे वाली के मन्दिर, कछला रोड, सोरों नगरिया मार्ग पर पड़ेगा यहांॅ समिति द्वारा समस्त भक्त जनों के लिए व्रत के जलपान की सम्पूर्ण व्यवस्था रहेगी। यहांॅ से परिक्रमा बच्छरूप होते हुए श्रीराम छितौनी मन्दिर, सीता रसोई, सिंगल वाले बाबा, भागीरथ की गुफा, वनखण्डेश्वर महादेव, आचार्य महाप्रभु की बैठक पर विश्राम कर, भूतेश्वर महादेव, बदरिया भूरी देवी मन्दिर, तुलसी स्मारक, अम्बा अखाड़ा, गोर्वधन नाथ मन्दिर, जूना अखाड़ा होते हुए पुनः श्री वराह मन्दिर, हरि की पौड़ी पर परिक्रमा सम्पन्न होगी। बैठक में संरक्षक महारानी गुप्ता, अध्यक्ष दीपाली गुप्ता, नीलम गुप्ता, अर्चना शुक्ला, गार्गी भारद्वाज, मीना माहेश्वरी, सविता, मुन्नी देवी, गीता रानी, आशा श्रीवास्तव, कमला रानी, नीरू मौर्य आदि महिलाऐं उपस्थित थीं।
Author: Soron Live 24

