तुलसी जन्म स्थान को लेकर गौंडा न्यायालय मे दायर वाद अदालत और आमजन मानस को गुमराह करने वाला -भूपेश शर्मा
हर स्तर पर तुलसी जन्म स्थान संबंधी लड़ाई के
लिए शीघ्र होगा कमेटी का गठन
उचित विधिक कार्रवाई के लिए गोंडा अदालत को भी लिखा जाएगा एक पत्र
कासगंज यूपी:

रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्मस्थान संबंधी विवाद शुरू से ही विवादास्पद रहा है अब इस विवाद को लेकर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया गया है जन्म स्थान निर्धारण करने के लिए गोंडा में सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां डॉक्टर स्वामी भागवदाचार्य ने जन्म स्थान निर्धारण के लिए एक वाद प्रस्तुत किया है जो पूरी तरह से निराधार व अदालत और आम जनमानस को गुमराह करने वाला है
क्योंकि भागवत आचार्य जी ने अपने वाद में तीन जन्म स्थानों का तो उल्लेख किया है लेकिन अपने बाद में किसी भी जन्म स्थान संबंधी दस्तावेजों को देखने के लिए वाद में सम्मिलित होने के हेतु पार्टी नहीं बनाया है ना तो इस मुकदमे में चित्रकूट राजापुर को, और ना ही सूकर क्षेत्र सोरों जनपद कासगंज (जो पूर्व में एटा में था) को पार्टी बनाया है सिर्फ और सिर्फ बांदा के राजापुर का ही उल्लेख करते हुए जिला अदालत में मानस कर गोस्वामी तुलसीदास जन्म स्थान संबंधी विवाद डाला है भागवताचार्य ने राज्य सरकार के साथ नौ लोगों को इस मुकदमे में पार्टी बनाया है तुलसी जन्म स्थान संबंधी मामले को लेकर हमें वकीलों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है और इस संबंध में विधि कार्रवाई के लिए सीकरी एक कमेटी का गठन किया जाएगा और तुलसी जन्म स्थान की लड़ाई पूरी एकता के साथ हर स्तर पर लड़ी जाएगी प्रेस वार्ता के दौरान हिमांशु चौधरी श्याम दीक्षित मानवेंद्र गिरी दुर्गा शंकर तिवारी भोले पंडित पवन दुबे मौजूद थे!
Author: Soron Live 24

