संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
पत्नी ने पति के भाईयों व भतीजे पर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप।

(फोटो पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन)
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थित में अपने ही घर में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं युवक की पत्नी ने पति के भाईयों व भतीजे पर हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
सोरों कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र सीताराम का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची और अनिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं अनिल की पत्नी राखी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह उसकी मां द्रोपा देवी की 15 दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी जिसके चलते वह कोतवाली अमांपुर के गांव रानामउ में अपने पिता के घर पर थी। आरोप है कि बीती देर शाम उसके पति अनिल के साथ उनके सगे भाई राकेश, सन्जू, उमेश व भतीजा नेपाल पुत्र राकेश ने घरेलू बंटबारे को लेकर लाठी डण्डों मार पीट कर दी। यह बात अनिल ने फोन करके बताया था राखी का आरोप है उक्त लोगों ने उसके पति अनिल की मारपीट कर हत्या कर दी और शव को फंासी के फंदे पर लटका दिया। वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
Author: Soron Live 24

