भाजपा सोरो देहात मंडल की कार्यशाला में बूथ गठन को सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा सोरो देहात मंडल की कार्यशाला में बूथ गठन को सौंपी जिम्मेदारी।

 


कासगंज। भारतीय जनता पार्टी सोरो देहात मंडल की कार्यशाला नगर पंचायत सलेमपुर लाला में हुई। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दींन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलामंत्री रामनिवास राजपूत , विशिष्ट अतिथि रामेश्वर दयाल महेरे, डीएस लोधी, रविन्द्र ब्रह्मचारी, सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय कार्यशाला के बारे में बताया। जिलामंत्री रामनिवास राजपूत ने बताया कि बूथ समितियों का चुनाव 20 से 25 नवंबर के मध्य चल रहा है। बूथ चुनाव अधिकारी को सर्व सम्मति से बूथ की कार्यकारिणी गठित करके समय से जिले को भेजनी है। बूथ समिति गठन के बाद पन्ना प्रमुख भी तय करने हैं। बूथ की मतदाता सूची के अनुसार पन्ना प्रमुख तय होंगे। हरि पाल शाक्य ने कहा कि बूथ समिति में एक अध्यक्ष और 11 सदस्यों का चुनाव होगा। सर्वसम्मत से चुनाव कराने कराया जाएगा। प्रदेश की ओर से चुनाव 20 नवम्बर से 25 नवम्बर तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल के बाद सर्वसम्मति से बूथ की टीम का गठन होगा। कार्यशाला का संचालन मण्डल अध्यक्ष हरिपाल शाक्य ने किया। इस दौरान मनोज कुमार, लवकुश राजपूत, सुनील कुमार, लोकेश राजपूत, श्यामू यादव, दीपू ठाकुर, शंकर लाल, अजयपाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना सहित अन्य बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *