पटियाली:शमशान घाट की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन!

कासगंज:पटियाली। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजरा जात पटियाली (पटियाली देहात) के गांव घोसगंज में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले राहुल पुत्र प्रेम सिंह के अंतिम संस्कार को पहुंचे ग्रामीणों ने शमशान घाट बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया आपको बता दें मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान मुनीष कुमार को बुलाकर भी ग्रामीणों ने विरोध जताया तथा श्मशान घाट बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया,ग्राम प्रधान मुनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे स्तर से एक बार फिर प्रयास किया जा रहा है सफलता मिलते ही प्रमुखता से लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा ग्रामीणों का प्रदर्शन बिल्कुल जायज है मैंने पूर्व में भी अपने स्तर से कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी जबकि शमशान घाट बनाने के लिए जगह भी उपलब्ध है जिसका पूर्व में प्रस्ताव बनाकर भी ब्लॉक लेवल पर उपलब्ध करा दिया गया है जैसे ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वीकृति मिलती है तथा पैसा प्राप्त होते ही सबसे पहले शमशान घाट बनवाने का काम किया जाएगा ग्रामीण सतीश चंद्र ने बताया के शमशान घाट के लिए कोई भी रास्ता नहीं है हम लोग मजबूरी में कहीं भी अंतिम संस्कार कर देते हैं गंगा जी में पानी अधिक हो जाता है फिर और भी समस्याबढ़ जाती है विरोध जताने वाले ग्रामीणों में राहुल,भूप सिंह,रामनरेश,राजू,अनार सिंह, रामसेवक,बलवीर सिंह,अजब सिंह,रवेंद्र सत्य पाल सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

