भाजपा बिलराम मंडल की कार्यशाला में बूथ गठन को सौंपी जिम्मेदारी!

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी बिलराम मंडल की कार्यशाला नगर पंचायत बिलराम में मण्डल अध्यक्ष लालता प्रसाद लोधी की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दींन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह राना, रामनिवास राजपूत, डा. बीड़ी राना, योगेश चौधरी, कृष्णकांत वशिष्ठ ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय कार्यशाला के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बूथ समितियों का चुनाव 20 से 25 नवंबर के मध्य होना है। बूथ चुनाव अधिकारी को सर्व सम्मति से बूथ की कार्यकारिणी गठित करके समय से जिले को भेजनी है। पिछड़ा आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह राना ने कहा कि बूथ समिति गठन के बाद पन्ना प्रमुख भी तय करने हैं। बूथ की मतदाता सूची के अनुसार पन्ना प्रमुख तय होंगे। जिला मंत्री रामनिवास राजपूत ने कहा कि बूथ समिति में एक अध्यक्ष और 11 सदस्यों का चुनाव होगा। सर्वसम्मत से चुनाव कराने कराया जाएगा। प्रदेश की ओर से चुनाव 20 नवम्बर से 25 नवम्बर तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल के बाद सर्वसम्मति से बूथ की टीम का गठन होगा। कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया। इस दौरान बिलराम नगर पंचायत प्रतिनिधि विजयकांत गौतम, मोहर सिंह राजपूत, लवकुश राजपूत, मनोज राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना सहित अन्य बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

