देव दीपावली के अवसर पर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने हरि की पौड़ी पर किया दीप यज्ञ कार्यक्रम
सवा लाख दीपों से जगमगाये हरि की पौड़ी के घाट




कासगंज सोरों। तीर्थंनगरी में देव दीपावली के अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व कुटुम्ब प्रबोधन के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, हरि की पौड़ी किनारे सवा लाख दीप प्रज्वलित किये गए। हरि की पौड़ी के सभी दर्जन भर घाटों पर विहिप, बजरंग दल, ब्राह्मण कल्याण सभा, भाजपा, गंगा समग्र, नमामि गंगे, धर्मयात्रा महासंघ, तुलसी आरती मंडल आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण सहभागिता की गई। दीप प्रज्वलन के दौरान मंदिर सेवायतों द्वारा बजाए गए शंख व घंटों की गूंज से वातावरण पूरी तरह धर्ममय हो गया। वराह घाट पर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गायकों ने सारे तीरथ बार बार सोरों तीरथ एक बार, ॐ जय गंगे ॐ जय वाराह यही मोक्ष का है द्वारा आदि गीत गाकर वातावरण में भक्ति रस घोल दिया। इस अवसर शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष सोरों , जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, नगर संघ चालक डॉ. एनपी सिंह हल्दिया, बजरंग दल नगर संयोजक गोविंद महेरे, मानवेंद्र गिरी मोनू दुवे तुलसी कांकर,ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद पांडेय, विहिप नगर अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय दुबे, आदित्य दुबे, बृजेश उपाध्याय, अखिलेश तिवारी, अमित मिश्रा, अनिल तिवारी, डॉ. भुवनेश माहेश्वरी, अरविंद आचार्य, श्रीकांत तिवारी, रामगोविंद महेरे, आशुतोष त्रिवेदी, विपिन महेरे, अमित अग्रवाल, मयूरेश दुवे, जयकिशन तिवारी, हेमेंद्र शर्मा, आर के सक्सैना आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

