ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत
,
अपनी पुत्री की शादी के लिये हलवाई को पैसा देने भतीजे के साथ गया था पिता
पुलिस ने चाचा भतीजे के शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिये।
कासगंज। अपनी पुत्री की शादी के लिये अलीगढ में हलवाई को पैसे देने गये पिता व तहेरे भाई को तेज रफ्तार टैªक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चाचा भतीजे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल कासगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
बताया जाता है कि सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव पचलाना निवासी तालेवर पुत्र रोशन सिंह की इकलौती पुत्री की शादी आगामी 12 दिसम्बर को है। जिसके चलते तालेवर अपने भतीजे रोजश पुत्र नरवीर सिंह के साथ बाइक द्वारा जनपद अलीगढ के दादों थाना क्षेत्र के गांव शाकरा में रहने वाले हलवाई को शादी में खाना बनाने के लिये एडवांस देने गये थे। जब बह वापस आ रहे थे, तभी कासगंज दादों मार्ग स्थित हारनपुर कला के समीप सामने से आ रहे अनियंत्रित टैªक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तालेवर व राजेश गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं दादों थाना प्रभारी उपेंदर कुमार मलिक ने बताया टैक्टर ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। चालक मौके से फरार है। चालक की तलाश की जा रही है परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
———-
लोडर टेंपो और बोलेरो कार में भिड़ंत एक की मौत
सहावर। सहावर थाना क्षेत्र में लोडर टेम्पो ब बोलेरो कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेम्पो चालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि सहावर कोतवाली के कस्बा के मोहल्ला मुगल निवासी मोहम्मद असलम पुत्र ऐजाद बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करते थे। वह सीमेंट, बदरपुर, आदि लोडर टेम्पो में ले जाते थे। मोहम्मद असलम अपने टेपों में डीजल डलवाने हेतु सोरों मार्ग स्थित गांव भिलौली जा रहे थे। तभी भिलौली के निकट बम्बे के पास सुबह कोहरे के कारण तेज रफ्तार से आ रहा बोलेरो चालक ने जोर दार टक्कर मार दी। जिससे लोडर टेंपो पलट गया। और टेंपो चालक मोहम्मद असलम गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने टेंपो चालक को उपचार के लिए समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने चालक को मृत्यु घोषित कर दिए। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी प्रवेश राणा में पहुंचकर घटना की जानकारी की। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया और शव को अपने घर ले गये।
फोटो- हादसे के बाद सीएचसी सहावर में खडे मृतक के परिजन।
Author: Soron Live 24

