मेला मार्गशीर्ष में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण होनी चाहिए- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ मेला मार्गशीर्ष आयोजित व होने वाली पंच कोसीय परिक्रमा के दृष्टिगत आज स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश किया।

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण होनी चाहिए- जिलाधिकारी

साफ-सफाई,घाटो की सफाई,बेरीकेटिग,शोचालय की व्यवस्था,चेंजिग रूम,साधु कैम्प,खोया पाया,साकेंतिक बोर्ड, सीसीटीवी कैमरा,पूरे मेले का एक मेप, हाई मास्ट लाइट,चिकित्सा कैम्प,गौताखोर पर भी विशेष ध्यान दिया जायें।

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ मेला मार्गशीर्ष आयोजित व होने वाली पंच कोसीय परिक्रमा के दृष्टिगत आज स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवयश्य दिशा निर्देश।
कासगंज मेला मार्गशीर्ष की पंचकोसीय परिक्रमा की व्यवस्थाओं के सम्बंध में जिलाधिकारी द्वारा पहले समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की, बैठक पश्चात् समस्त अधिकारियों के साथ पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग व घाट का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंचकोसीय परिक्रमा आयोजित की जानी है। जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रतिभाग करेंगे। इस परिक्रमा मार्ग को सुदृढ़ कर ससमय पूर्ण कर लिया जाये परिक्रमा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाये।
जिलाधिकारी ने पूरे परिक्रमा मार्ग का स्वयं निरीक्षण किया और मार्ग पर साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने हेतु सफाई कर्मचारियों का रोस्टर बनाने के दिये निर्देश। जिलाधिकारी ने कहा कि परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुआंे के लिये सड़क के गढढो को तत्काल सही कराये जाये। पार्किंग की अच्छी व्यवस्था की जाये, जिससे वाहनों एवं श्रद्वालुओं के आवागमन में कोई समस्या न हो। परिक्रमा की दृष्टि से बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन भी किया जाये। परिक्रमा के दौरान एम्बूलेंस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाये।
निरीक्षण के समय सोरों चैयरमेन नगर पालिका , मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव अग्रवाल, सदर एसडीएम कोमल पवार, मेला अधिकारी/उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सोरों, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व सम्बंधित अधिकारी की उपस्थित रहे।
—————-

————–

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *