गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक हुआ घायल, हायर सेंटर रैफर

गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा,
हादसे में चालक हुआ घायल, हायर सेंटर रैफर

गुजरात से भारत पेट्रोलियम की एलपीजी गैस भर कर बरेली जा रहा था टैंकर

 


कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर एक भारत पेट्रोलियम का एलपीजी गैस से भरा टेंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, वहीं उस हादसे में टेंकर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जंहा से चिकित्सकों ने चालक की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
बताया जाता है कि कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली हाइवे पर बाईपास पर स्थित श्यामसर गांव के समीप गुजरात के कड़ला से बरेली जा रहा भारत पेट्रोलियम का एलपीजी गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टैंकर चालक साकिर खान पुत्र जान मोहम्मद निवासी गांव सलेमपुर जनपद हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टैंकर पलटने से आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। और स्थानीय लोगों ने टैंकर पलटने की सूचना पुलिस और फायर बिर्गेड को दी। सूचना मिलते ही दोनो ही टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने घायल टैंकर चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ रैफर कर दिया है। वहीं मौके पर सुरक्षा के इंतजाम को देखते हुए फायर बिर्गेड की गाडी को भी लगाया गया था, और इस टेंकर को सीधा करने के लिए 5 जेसीवी मशीन और क्रेन की मदद ली गई। गनीमत यह रही की गैस से भरे टेंकर पलटने से कोई बड़ा हादसा नही हुआ। वहीं घटना की सूचना पर भारत पेट्रोलियम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए है। जो इस हादसे की खुद भी जांच कर रहे है।

फोटो-क्रैन मशीन से कैंटर को उठवाते दमकल विभाग व भारत पैट्रोलियम के अधिकारीगण।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *