अमांपुर के शिव मंदिर पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात
शिव मंदिर का निर्माण कार्य शुरू
अमांपुर। कस्बा अमांपुर के एटा रोड पर गांव अल्लीपुर के पास स्थित प्रचीन शिव मंदिर और धर्मशाला का रविवार को चबूतरा तोड़ने के बाद हुए लोगों में आक्रोश पनप गया था, जिसके बाद आला अघिकारियों ने लोगों को समझाकर गुस्सा शांत कराया और आलाधिकारियों ने मंदिर पर पुलिस वल तैनात कर दिया है।
बतादें कि बीती दिवस मानवेंद्र आपने साथियों के साथ जेसीबी से प्रचीन शिव मंदिर परिसर के चबूतरे और धर्मशाला को तुड़वा रहा था। ग्रामीणों के आने के बाद भूमि पर कब्जा कर रहे लोग भाग गए। जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया और आस पास के दर्जनों ग्रामीण मंदिर पर जा पहुंचे और धरना प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ सहावर, एसडीएम सहावर मौके पर जा पहुंचे और लोगों को घटना में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं अल्लीपुर के ग्रामीणों ने नामजद तहरीर पुलिस को दी हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। इस घटना के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी प्रचीन शिव मंदिर में पुलिस की सतर्कता बरकरार है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर और आसपास पुलिस बल तैनात करा दिया है। पुलिस कर्मी और अधिकारी निगरानी बनाए हुए हैं। सोमवार को भी मंदिर के पुजारी ने रोजना की तरह मंदिर खोला और भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कोतवाली प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर दूसरे दिन भी सुबह से ही यहां पुलिस की तैनात कर दी है।
———–
शिव मंदिर का निर्माण कार्य शुरू
अमांपुर। अमांपुर कस्बे के एटा रोड मार्ग पर गांव अल्लीपुर पर स्थित प्रचीन शिव मंदिर के चबूतरे व धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार को एसडीएम सहावर अंजलि गंगवार के निर्देश पर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया। ग्रामीणों ने जीर्णोद्धार के लिए मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। वहीं एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने मजदूरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से मंदिर का निमार्ण कार्य शुरू कराया गया।
फोटो संख्या 3, कैप्शन-मदिंर परिसद के पास खडे ग्रामीण व तैनात पुलिस वल।
फोटो संख्या 4, कैप्शन-मंदिर का निर्माण करते मजदूर।
Author: Soron Live 24

