पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में अवैध नाला निर्माण रोकने की मांग।
वीएचपी बजरंग दल ने एसडीएम को दिया ज्ञापन।
कासगंज: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अतिरिक्त संजीव कुमार को दिया ज्ञापन। सोरों नगर पालिका परिषद के अधिकारियों पर लगाया मनमानी का आरोप ।सोरों पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट बने अवैध अतिक्रमण को न हटाकर पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग में अवैध नाला निर्माण रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। गोविंद महेरे बजरंग दल एवं राजेंद्र मौर्य विश्व हिंदू परिषद नगर संयोजक की संयुक्त नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं जिला अधिकारी कासगंज को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।ज्ञापन में मांग की गई है सोरों नगर पालिका द्वारा पी डब्लू डी गेस्ट हाऊस के बाहर पंचकोशी परिकमा मार्ग पर नाले का निर्माण किया जा रहा है इस परिकमा मार्ग पर पी डब्लू डी गेस्ट हाऊस के पास में अबैध अतिक्रमण है नगर पालिका द्वारा उस अबैध अतिक्रमण को न हटाकर नाले का मार्ग बदलकर पंचकोशीय परिकमा मार्ग की खुदाई करके नाला निर्माण किया जा रहा है जबकि यह नाला निर्माण का नक्शा नही है नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण न हटाकर नाला निर्माण करना गैर कानूनी है इससे पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग अवरूध होगा जिससे धार्मिक भावनाये भी आहत होगी।बताया कि एक माह बाद पंचकोशीय परिकमा बृहद रूप से परिकमा लगनी है जिसमें लाखों श्रध्दालु परिकमा लगायेंगें और मार्ग अवरूध होने की पूरी सम्भावना है नगर पालिका द्वारा नाले कि खुदाई स्थानीय स्तर पर मार्ग को देखते हुये अवैध अतिक्रमण को हटाने के बाद ही मूल स्थान पर ही नाला बनाया जाये जिससे कि मार्ग में यातायात किसी भी रूप से बाधित न हो और ना ही पचंकोशीय परिकमार्थियों को किसी भी प्रकार कि परेशानियों का सामना न करना पड़ें जिला प्रशासन कों यह बात भी ध्यान में रखनी होगी कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तीर्थनगरी में पंचकोशीय परिकमा को विशेष महत्व दिया गया है और यह मार्ग पंचकोशीय परिकमा के अन्तर्गत आता है। किसी भी प्रकार कि धार्मिक भावना आहत होने आदि का उल्लेख किया गया है ज्ञापन देने वाले प्रखंड संयोजक बजरंग दल गोविंद महेरे , प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद राजेंद्र मौर्य, सुधांशु भारद्वाज, यश महेरे, विजय कुमार, सतेंद्र चौहान , हर्ष वर्मा , अंकुर , भविष्य माहेश्वरी जी, विशू जी, राजा ठाकुर गोविंद ठाकुर हरगोविंद ठाकुर अजय सैनी दरवेश सैनी अमरनाथ तिवारी गोलू रावत विजय ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24


