सोरों में कदम देव ब्राइट कैरियर लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ।
कासगंज: जनपद के तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र रामलाल हलवाई वाली गली अनु मास्टर साहब के निकट मोहल्ला कटरा बाजार में कदम देव ब्राइट कैरियर लाइब्रेरी का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा कृष्ण गोयल कासगंज ने फीता काटकर किया। प्रतिष्ठा के प्रोपराइटर विवेक महेरे जनाब ने बताया कि तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में 24 घंटे चलने वाली लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है जिसमें छात्र-छात्राएं अध्यन कर अपना सुनहरा करियर बना सकेंगे। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में सुविधाओं की बात की जाए तो छात्र छात्राओं के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित स्थान है ।बच्चो की देखरेख में अध्यापक उपस्थित रहेंगे ।वहीं आरो का शुद्ध पेयजल भी मिलेगा और चाय नाश्ते की भी सुविधा रहेगी । लाइब्रेरी में वाई-फाई और वातानुकूलित वातावरण और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में लाइब्रेरी रहेगी। कार्यक्रम में उद्घाटन के बाद जलपान एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सोरों,सभासद अतुल महेरे,पीयूष महेरे,सभासद अतुल तिवारी, दीपक पाराशर, भूपेश शर्मा, सचिन उपाध्याय, रामदास, देवीलाल तिवारी, रवि दुबे सभासद,दिनेश कुमार,कन्हैया महेरे,रोहित आदित्य कांकोरिया,आशुतोष तिवारी,संजय दुबे,मनोज भारद्वाज,हेमंत पंडित,गोविंद तिवारी,सुधांशु भारद्वाज, आदि लोग उपस्थित रहे!

Author: Soron Live 24

