26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,
घर में ही युवक का फंखे के कुंडे से लटका मिला शव

कासगंज। अमांपुर कोतवाली अमापुर क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर में पंखे के कुंडे पर लटका मिलने से क्षेत्र मंे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं पुलिस युवक की मौत कैसे हुई इस मामले की जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि अमांपुर कोतवाली के मौहल्ला ददवारा निवासी परवेज पुत्र साबिर खान का शव उसके घर में पंखे के कुंडे से लटका मिला। वहीं मृतक साबिर खान के परिवार वालों ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। जंहा मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक साबिर के शव को पंखे से नीचे उतारकर पसोस्टमार्टम को भेजा है। घटना पर जानकारी देते हुए मृतक के मौसेरे भाई आसिफ ने बताया लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व परवेज की पत्नी रुखसार टीवी के रोग से ग्रस्त थी। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। पत्नी की मृत्यु के बाद से परवेज डिप्रेशन का शिकार हो गया था। और इसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। वहीं पुलिस मृतक की मौत के मामले की जांच कर रही है।
Author: Soron Live 24

