मिक्सर मशीन ने दीवार को मारी टक्कर, दीवार के नीचे दबकर 10 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

मिक्सर मशीन ने दीवार को मारी टक्कर,
दीवार के नीचे दबकर 10 वर्षीय बच्ची की हुई मौत


कासगंज। सदर कोतवाली कासगंज क्षेत्र में दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं मृतक बच्ची के पिता ने रेलवे के द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन के द्वारा दीवार को टक्कर मारकर गिराने का आरोप लगाया है। परिजनों ने इस मामले में मिक्सर मशीन के चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है,
बताया जाता है कि कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नीवरी गाँव में रेलवे के निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन ने बीती शाम दीवार को टक्कर मार दी। जिससे दीवार के पास से गुजर रही गांव की ही 10 वर्षीय अंशिका पुत्री कुँवरवीर की दीवार के मलवे के नीचे दब गई। परिजनों द्वारा बच्ची को मलवे से नीचे निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद पहुँची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं मृतक के पिता कुंवरवीर ने कार्यवाई के लिए कोतवाली कासगंज पुलिस को मिक्सर मशीन के चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं बच्ची की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *