17 निरीक्षक दो उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले गए
कासगंज। पुलिस कप्तान अपर्णा रजत कौशिक ने 17 इंस्पेक्टर व दो सब इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।
इंस्पेक्टर सोरों भोजराज अवस्थी को प्रभारी डीसीआरबी व क्राइम इंस्पेक्टर चतर सिंह राजौरा को प्रभारी मानवाधिकार सैल बनाया गया है। वहीं जगदीश चंद्र को प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों, प्रकाश चंद्र शर्मा को अतिरिक्त निरीक्षक थाना सोरों बनाया गया है। उमाशंकर को प्रभारी निरीक्षक सुन्नगढ़ी बनाया गया है। गोविंद बल्लभ शर्मा को थाना पटियाली से स्थानांतरित कर थाना ढोलना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। राधेश्याम को सिढ़पुरा से हटाकर पटियाली का इंचार्ज बनाया गया है। उपनिरीक्षक दिनेश सिंह को सिढ़पुरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला उपनिरीक्षक सरिता तोमर को थाना सुन्नगढ़ी से हटाकर थाना प्रभारी एएचटी बनाया गया है। अजयवीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना ढोलना से हटाकर प्रभारी मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। निरीक्षक रामवकील सिंह को पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। निरीक्षक विरेंद्र प्रताप सिंह को इसी पद से हटाकर प्रभारी आई जी आर एस पोर्टल बनाया गया है। कल्याण सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक गंजडूडवारा बनाया गया है। निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश को अतिरिक्त निरीक्षक थाना सिकंदरपुर वैश्य बनाया गया है। निरीक्षक प्रेमपाल सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल बनाया गया है। निरीक्षक हरविलास व गोपाल सिंह को क्रमशः थाना ढोलना व थाना सुन्नगढ़ी का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक चन्द्रेश गौतम को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। निरीक्षक इकरार हुसैन को प्रभारी जन सूचना सेल बनाया गया है
Author: Soron Live 24

