महिला खिलाड़ियों का मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कासगंज।
जिला खेल स्टेडियम सोरों में गुरुवार को सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता हेतु ट्रायल आयोजित किया गया। खेल निदेशालय के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसके लिए जनपद स्तरीय ट्रायल में आस्था कुमारी, राधिका, कु.मुस्कान, छाया कुमारी, बेबी, अमरीन, रागिनी, अंजली, सोनी और सपना का चयन किया गया तथा मुस्कान ओर पूजा को आरक्षित वर्ग में रखा गया। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि ये सभी चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर पर 12 नवंबर को महारानी अहिल्या बाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर जितेंद्र, नरेंद्र कुमार, राजकुमार, मुन्नालाल आदि लोग मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

