मैक्स पिकअप ने वृद्व को मारी टक्कर, मौत
पुलिस ने वृद्व के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम ग्रह।

कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र में पैदल अपने खेत से घर जा रहे वृद्व को मैक्स पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्व गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल वृद्व को सीएचसी सहावर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने वृद्व को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्व के शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
बताया जाता है कि सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलोली निवासी गेंदालाल पुत्र वेद राम अमृतसर बीती देर शाम अपने खेत से घर की ओर जा रहे थे, जैसे ही अपने गांव की सभी पहुंचे, तभी गेंदालाल को मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे गेंदालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल गेंदालाल को सीएचसी सहावर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गेंदालाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया है। वहीं वृद्व की मौत की खबर सुन उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सहावर थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया वाहन और चालक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
————-
बाइक सवार पिता पुत्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत।
कासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार पिता पुत्र को चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी मेघ सिंह पुत्र श्रीराम बाइक द्वारा अपने पुत्र अभिषेक को अपनी ससुराल अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर पटना छोडने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महदवा के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहने ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मेघ सिंह व अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मेघ सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं युवक की मौत की खबर सुन उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
फोटो -जिला अस्पताल में खडे मृतक के परिजन।
Author: Soron Live 24

