तीर्थ नगरी सोरों में ब्राह्मण कल्याण सभा की आवश्यक बैठक संपन्न बैठक का आयोजन।

कासगंज:पंडित जी ऑटो पार्ट्स, कासगंज चुंगी कैंप तीर्थ नगरी सोरों कार्यालय ब्राह्मण कल्याण सभा पर हुआ ।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे ने की ।बैठक में मेला मार्गशीर्ष पंचकोसी परिक्रमा एवं देव दीपावली यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई ।बैठक में पांडे ने बताया कि. प्रत्येक एकादशी एवं मोक्षदा एकादशी दिसंबर 2024 पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी और व्यवस्था में अभी से जुट जाए सभी पदाधिकारी ।
उन्होंने बताया कि सोरों में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन (5 से 7 फरवरी2025)को किया जाएगा
एवं देव दीपावली की तैयारी और व्यवस्था (भगवान वराह मंदिर घाट पर दीपोत्सव) दिनांक 15 नवंबर 2024 को धूम धाम से किया जाएगा।. भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा वित्तीय प्रतिवेदन: 2024
परशुराम जन्मोत्सव चंदा से आय: ३५५४६३ रुपए
– परशुराम जन्मोत्सव खर्च: ₹२६७४२८
– शेष राशि: ₹८८०३५ (कोष में जमा)आदि विवरण बैठक में पेश किया गया।बैठक पंकज मिश्रा, संतोष मिश्रा, सोमदत्त पाठक, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, हरिओम पचौरी, जयप्रकाश त्रिवेदी, सौरव उपाध्याय, शिव बेंडेल, अतुल निर्भय, राम भजन तिवारी, नरेश बरवारिया, मनोज मिश्रा, पवन दुबे, राहुल शर्मा, विनोद दीक्षित, अभिषेक वशिष्ठ, जय किशन मिश्रा, अतुल तिवारी, केशव महेरे, सोनू पंडित, गोपाल निर्भय, निर्मल पाठक, राधे मोहन झा आदि सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

