जिला गंगा समिति ने किया हरि की पौड़ी पर मां गंगा की महाआरती का आयोजन।

कासगंज/सोरों। नमामि गंगे के तत्वाधान में जिला गंगा समिति द्वारा हरि की पौड़ी के पांच छतरी वाले घाट पर गंगा मैया की महाआरती का आयोजन किया गया। दिलीप शास्त्री ने सूकर क्षेत्र में हरिपद गंगा, वृद्ध गंगा व भागीरथी गंगा के संगम की पौराणिक महत्ता पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि डीएम मेधा रूपम व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने गंगा मैया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर महाआरती का शुभारंभ किया। मां गंगा की आरती में शामिल सैकडों श्रद्धालु हाथों में प्रज्वलित दीप लिए मां गंगा की आरती गा रहे थे। आरती समापन के बाद दीप गंगाजी में प्रवाहित कर दिए गए। श्रद्धालु गंगाजी में जलते हुए दीप प्रवाहित कर रहे थे।
इस दौरान शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, गंगा समग्र के प्रदेश सह संयोजक हेमेंद्र शास्त्री, गौरीशंकर शर्मा, सतीश चंद तिवारी, नवल कुलश्रेष्ठ, आर के सक्सेना, , महेश चंद्र त्रिवेदी, ,आदित्य काकोरिया,गणेश बरवारिया, नरेश बरवारिया, विष्णु बरवारिया, डॉ पंकज मिश्रा, नीरज मिश्रा, आलोक तिवारी, दुर्गेश श्रुति, गोपाल बरवारिया, शिव बैदेल आदि लोग उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

