जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील पटियाली में फरियादियों की सुनी शिकायतें।

 

शासन की मंशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील पटियाली में फरियादियों की सुनी शिकायतें।

गुणवत्ता एवं संवेदनशीलता के साथ करें प्रार्थना पत्रों का निस्तारण – जिलाधिकारी

तहसील पटियाली में 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 05 मौके पर ही निस्तारित।

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने तहसील पटियाली के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ करें। पीड़ितों से कार्यालयों के चक्कर न लगवायें। सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ पात्रों तक अवश्य पहुंचना चाहिये। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, चकरोड, आपसी विवाद, उत्पीड़न, मारपीट, पैमायश कराने, पेंशन एवं विद्युत प्रकरणों आदि से सम्बंधित प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न समस्याओं व शिकायतों से सम्बंधित 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिनमें 05 को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिले की तीनों तहसीलों कासगंज, सहावर एवं पटियाली में जनता की समस्याओं, शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये।
तहसील पटियाली में इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव अग्रवाल उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल, डिप्टी कलेक्टर विनोद जोशी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पशुचिकित्साधिकारी, डीएसओ, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, एसडीओ विद्युत सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, पटियाली सीओ, तहसीलदार, क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
————–

—————–

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *