सोरों में आतिशबाजी की दुकानें पुलिस ने हटवाई, दुकानदारों ने पुलिस पर पटाखे फेंकने का लगाया आरोप।
#kasganj #soron #police #पटाखा #दुकान #sdm #sp #Dm #diwali
कासगंज:तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के मेला मैदान में जिला प्रशासन की अनुमति के बाद आतिशबाजी बेच रहे दुकानदारों में उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुवार शाम 5:00 बजे पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आतिशबाजी की दुकान हटाने की निर्देश दिए! आपको बता दें 31 अक्टूबर गुरुवार दोपहर 3:00 बजे तक आतिशबाजी बेचने की अनुमति जिला प्रशासन से आतिशबाजी विक्रेताओं को दी गई थी! 2 दिन 31 अक्टूबर 1 नवंबर का दीपावली महोत्सव होने के कारण आतिशबाजी की बिक्री कम हुई। जिसके कारण दुकानदारों में पुलिस की इस कार्यवाही से आक्रोश व्यापत हो गया। दुकानदारों ने इस मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता की बीजेपी नेता आदित्य कांकोरिया के नेतृत्व में दुकानदार एसडीएम सदर कोमल पवार से मिले पटाखे बिक्री समय बढ़वाने की मांग की ।वहीं पुलिस प्रशासन के दुकानदारों के पटाखे फेंकने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए वहीं दुकानदारों ने पुलिस पर पटाखे ले जाने का आरोप भी लगाया। वही 31 अक्टूबर गुरुवार देश रात कासगंज एसडीएम कोमल पवार द्वारा एक पत्र जारी किया गया जिसमें 1 नवंबर शाम 7:00 बजे तक मेला मैदान के निर्धारित स्थान पर पटाखे बिक्री करने की अनुमति जारी की गई।
#news #soron #kasganj #यूपी


Author: Soron Live 24

