एसपी कासगंज ने वृद्ध आश्रम में वृद्धों के साथ मनाई दीपावली

 

“हैरत में डूबी आँखें, झुर्रियों में दबी मुस्कान,
बूढ़ी काया को भी आया, खाकी पर अभिमान”

दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा वृद्धाश्रम (अपना घर) लहरा रोड़, थाना सोरों, कासगंज पहुँचकर वृद्धजनों के साथ मनाया गया दीपावली पर्व ।

दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर  अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा अपना घर लहरा रोड़ थाना सोरों, कासगंज पहुँचकर बेसहारा बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों से मिलकर कुशलता पूछी गई और उन्हें मिष्ठान, मोमबत्तीयाँ, पटाखे, फुलझडियाँ, दीपक आदि वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं उनके साथ दीपावली मनाई गई ।

अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज एवं क्षेत्राधिकारी नगर, पटियाली, सहावर एवं जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बस्तियों, अनाथालयों एवं गरीब परिवारों में पहुँचकर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी एवं मिष्ठान, फल, दीपक ,मौमबत्ती, पटाखे, फुलझडियाँ देकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई एवं उनके साथ समय व्यतीत किया गया ।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *